फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan's financial and administrative powers restored

Sitapur News: प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल

Wed, 18 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's financial and administrative powers restored
सकरन (सीतापुर)। हाईकोर्ट के आदेश पर सकरन प्रधान के सीज वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल हो गए हैं। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सकरन के ग्रामीण रामचंद्र ने प्रधान संतोषी देवी यादव के खिलाफ वर्ष 2016 से 2021 तक हैंडपंप रीबोर, मरम्मत, ह्यूम पाइप आदि के नाम पर 64.71 की धनराशि फर्जी तरीके से निकालने की शिकायत डीएम और सीएम से की थी। जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सही पाए जाने पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने प्रधान संतोषी देवी यादव व सचिव अर्पित गुप्ता से धनराशि रिकवरी के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

17 मार्च को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार जिलाधिकारी ने सीज कर दिए थे। जिसके बाद प्रधान संतोषी देवी यादव ने भी हाईकोर्ट की शरण लेते हुए अधिकार बहाली की याचना की थी। 13 जून को हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ बेंच ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों को बहाल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed