{"_id":"612e75188ebc3eb4da773822","slug":"pradhan-s-uncle-got-shot-in-firing-sitapur-news-lko593495715","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में प्रधान के ताऊ को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में प्रधान के ताऊ को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक हो रही वारदातों ने पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार देर रात कोतवाली देहात इलाके में एक बार फिर चुनावी रंजिश को लेकर मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान में टकराव हो गया। गोली लगने से प्रधान के ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पूर्व प्रधान और उसके भाई समेत छह लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
कोतवाली देहात इलाके के उमरिया निवासी मौजूदा प्रधान अरविंद यादव, पूर्व प्रधान प्रभात यादव के बीच पंचायत चुनाव को लेकर रजिंश चली आ रही है। सोमवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वर्तमान प्रधान का आरोप है कि पूर्व प्रधान प्रभात यादव और उसके पक्ष के लोगों ने गाली गलौज की।
विरोध पर पूर्व प्रधान व उसके समर्थकों ने लाठी-डंडे अवैध असलहे से कई राउंड फायरिंग कर दी। चश्मदीदों की माने तो दबंगों ने छह से सात राउंड फायरिंग की है, इससे एक गोली प्रधान अरविंद के ताऊ रिटायर्ड फालोअर अयोध्या प्रसाद (62) को लग गई। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आननफानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
घटना को लेकर प्रधान अरविंद ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान प्रभात, उसके भाई मलखान, सगे भाई संजय, अवधेश और वीरेंद्र, सतेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी नामजद आरोपी एक ही परिवार के हैं। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
रातभर गांव में डेरा डाले रही पुलिस
दो पक्षों में टकराव के बाद हुई वारदात को लेकर कोतवाली देहात की पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद मामले की गंभीरता और दोनों पक्ष एक ही गांव के होने की वजह से पुलिस रात भर गांव में डेरा डाले रही। सुबह पुलिस कर्मी गांव से रवाना हुए।