फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pradhan ji will deposit the outstanding bills of the villagers

Sitapur News: प्रधान जी जमा करवाएंगे ग्रामीणों का बकाया बिल

Sat, 18 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pradhan ji will deposit the outstanding bills of the villagers
सीतापुर। अभी तक गांवों में विकास कार्य कराने तक सीमित ग्राम प्रधानों के पास एक नया काम आ गया है। ग्राम प्रधान अब बिजली विभाग को राजस्व वसूलने में मदद करेंगे। वह ग्रामीणों को एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी देकर बकाया बिल जमा करवाएंगे। जिलाधिकारी ने यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी है। 21 नवंबर को सभी विकासखंडों पर बिजली विभाग के अफसरों की विकास विभाग के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शुक्रवार को एकमुश्त समाधान योजना की समीक्षा की। इस दौरन राजस्व वसूली कम मिलने पर प्लान तैयार किया गया। इसके तहत 21 नवंबर को जिले के 19 विकासखंडों पर बैठक होगी। इस बैठक में बिजली विभाग के अफसर, बीडीओ व ग्राम प्रधान सम्मिलित होंगे। बीडीओ के माध्यम से ग्राम प्रधानों को टारगेट दिया जाएगा। वह अपनी ग्रामसभा में चिह्नित बकायेदारों को इस योजना की जानकारी देंगे। बकायेदारों को आसान किस्तों पर बिल जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता नंदलाल, अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता, रितेश आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

40 लाख का वसूला राजस्व
एकमुश्त समाधान योजना के तहत शुक्रवार को पूरे जिले में अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 40 लाख का राजस्व वसूला गया। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि बकाया वसूली के लिए रोजाना शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed