{"_id":"6701627c0cce53115302d675","slug":"pradhan-is-not-giving-possession-of-the-land-allotted-to-the-erosion-victims-sitapur-news-c-102-1-stp1002-120020-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कटान पीड़ितों को आवंटित भूमि पर प्रधान नहीं दे रहे कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कटान पीड़ितों को आवंटित भूमि पर प्रधान नहीं दे रहे कब्जा
Sat, 05 Oct 2024 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू की कटान में बेघर होने वाले बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन से आवंटित भूमि पर भी कब्जा नहीं मिल पा रहा है। आवंटित पट्टे को प्रधान फर्जी बताकर कटान पीड़ितों को घर नहीं बनाने दे रहा है। कटान पीड़ित तटबंध व स्कूल में शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ व कटान में क्षेत्र के परमगोंडा गांव का इस साल अस्तित्व खत्म हो गया।
यहां के बाशिंदों इंदल, प्रमोद, शिवराम, लवलेश, श्यामा देवी, शिवकुमार व केतकी समेत कुल सात लोगों को तहसील प्रसाशन की ओर से नयापुरवा मजरा ग्वाहडीह के गाटा संख्या तीन नवीन परती में आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे।
पीड़ितों का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि रामशंकर ने आवासीय पट्टों को फर्जी बताते हुए जमीन खाली करने की चेतावनी दी है। पीड़ित इंदल कुमार ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि रामशंकर कहते हैं पट्टे पर मेरे हस्ताक्षर व मोहर नहीं है इसलिए पट्टा फर्जी है। पीड़ित प्रमोद ने बताया कि हमें विधायक ज्ञान तिवारी ने पट्टा दिया है। नायब तहसीलदार व लेखपाल आकर जगह आवंटित कर गए हैं, लेकिन प्रधान रहने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कहते हैं कि पट्टा नकली है मेरे दस्तखत नहीं हैं। मजबूरन तटबंध पर रह रहा हूं। श्याम देवी ने बताया कि प्रशासन ने जो जमीन दी है, उसमें प्रधान रामशंकर नहीं रहने दे रहे हैं। मुन्नी देवी ने बताया कि हमें डीएम ने पट्टा दिया है, लेकिन ने भगा दिया। प्रेमा देवी ने बताया कि घर व खेत सब नदी में कट गया है। प्रधान प्रतिनिधि राम शंकर ने बताया कि जो पट्टे आवंटित किए गए हैं, उनमें मेरे हस्ताक्षर व मोहर नहीं करवाए गए हैं। आवंटित की गई जमीन पर जिन ग्रामीणों का कब्जा था। वह विरोध कर रहे हैं।
नियमानुसार दिए गए आवासीय पट्टे कटान पीड़ितों को आवंटित आवासीय पट्टे नियमानुसार दिए गए हैं। आवंटित भूमि पर ही कटान पीड़ितों को बसाया जाएगा।
- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद