{"_id":"56eadfe34f1c1b65258b4592","slug":"practical-released-between-25-to-30-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से 30 के बीच छूटे विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से 30 के बीच छूटे विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
जेएस विवि में परीक्षाएं शुरू हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट में जिन विद्यार्थियों की किसी कारण प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। शासन ने ऐसे विद्यार्थियों को आखिरी अवसर दिया है। इन विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 से 30 मार्च के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विषयवार शिड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। मालूम हो माध्यमिक शिक्षक परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड एग्जाम कराए जाते है।
विज्ञापन
इसको लेकर शासन ने 5 से 19 जनवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए थे। बोर्ड परीक्षा में एक माह पहले प्रयोगात्मक परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन परीक्षकों ने शासन की मंशा पर पानी फेर दिया। निर्देश के बावजूद जिले के आठ कॉलेज में परीक्षक नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
ऐसे में इन कॉलेज के छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी थी। जिनमें गांधी इंटर कॉलेज में कंप्यूटर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर में जीवविज्ञान, राजकीय इंटर कॉलेज नीलगांव में कंप्यूटर व जीव विज्ञान, डीजे कॉलेज खैराबाद में कृषि विज्ञान प्रथम वनस्पति, मॉ शांती देवी ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज भवानीपुर में गृहविज्ञान, आनंदी सहगल इंटर कॉलेज खैराबाद में पशुपालन, उमाशंकर इंटर कॉलेज मुडेरी में पशुपालन व श्रीचंद्र भगवान इंटर कॉलेज मिश्रिख में कृषि, भौतिकी व जीवविज्ञान के प्रयोगात्मक विषय शामिल है।
ऐसे स्थिति में डीआईओएस ने शासन को पत्र लिखा था। छूटे विद्यार्थियों की परीक्षा कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर शासन ने 25 से 30 मार्च के बीच परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।