{"_id":"6ae78045f95909d4600a35db","slug":"power-remains-out-in-665-villages-even-after-two-days-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166880-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 665 गांवों में दो दिन बाद भी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 665 गांवों में दो दिन बाद भी बिजली गुल
Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश की वजह से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति दूसरे दिन रविवार को भी 665 गांवों में बहाल नहीं हो पाई। वहीं, शहर के नवीन चौक इलाके में जंपर उड़ने की वजह से तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। इस लंबी कटौती से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हुई बारिश से लहरपुर, तंबौर, हरगांव, बिसवां, महमूदाबाद, महोली, पिसावां, सिधौली इलाके के गांवों में तमाम फॉल्ट आ गए थे। कहीं, जंपर उड़ गए थे तो कहीं पर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आ गई थी। तमाम दावों के बावजूद अभी तक 665 गांवों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है।
उपभोक्ता मोहित व रामखेलावन ने बताया कि गांव में बिजली न आने से ई रिक्शा चार्ज नहीं हो पाया है। इसके वजह दो दिन से कमाई ठप हो गई है। ई रिक्शा चलाकर ही घर का खर्च चलाते थे। उमेश ने बताया कि बिजली के अभाव में पानी का संकट बना हुआ है। निजी हैंडपंप के जरिये पानी की जरुरतें पूरी कर रहे। वहीं, शहर के नवीन चौक इलाके में जंपर उड़ गया। इसकी वजह से सुबह 11 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इस लंबी कटौती से कई घरों में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। नगरपालिका की पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि बिजली आपूर्ति पूरे जिले में बहाल करने के लिए टीमें लगातार मरम्मत करने में जुटी हुई है। सोमवार तक सभी गांवों में बिजली बहाल हो जाएगी।