फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power out in 800 villages due to rain.

Sitapur News: बारिश से 800 गांवों की बिजली गुल

Sun, 23 Aug 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Power out in 800 villages due to rain.
फाल्ट दुरुस्त करता कर्मी - संवाद
सीतापुर। बारिश की वजह से शनिवार को जिले भर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। करीब 800 गांवों में फॉल्ट आ गया। इससे आठ से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में फॉल्ट के चलते तीन घंटे आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


संदना उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में शनिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश के दौरान अचानक बिजली चली गई। करीब छह बजे विभाग के ग्रुप पर एचटी लाइन में फाॅल्ट होने की जानकारी दी गई। बिजली न होने से घरों में पानी के मोटर नहीं चल सके। ग्रामीण घंटों बिजली आने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ग्रामीण रोशनलाल ने बताया कि सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण अनिल सिंह ने बताया कि रोजाना रात में चार से पांच घंटे तक रोस्टिंग रहती है। इसके बाद कभी रात एक बजे तो कभी 12 बजे बिजली आती है। इससे सोना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांवों में शुक्रवार रात एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे तक बिजली नहीं आई तो उपभोक्ता परेशान हो गए। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों से शिकायत की। इसके बाद करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।

इस दौरान बारिश की वजह से दो जगहों पर पोल गिर गए। जंपर उड़ने की भी तीन स्थानों पर समस्या आई। बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में शनिवार सुबह सात बजे आपूर्ति बंद हो गई। इससे कारोबार प्रभावित रहा। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। आठ घंटे बाद तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उपकेंद्र में दिक्कत के चलते समस्या उत्पन्न हुई।


रेउसा में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के चलते चार घंटे आपूर्ति बंद रही। पिसावां उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांवों में पिसावां फीडर में दिक्कत के चलते सात घंटे आपूर्ति बंद रही। शहर के विकास नगर, खूबपुर, पुराना सीतापुर, नई बस्ती, आनंद नगर सहित 20 से अधिक मोहल्लों में सुबह चार बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति सात बजे बहाल हो पाई। इस दौरान दो स्थानों पर केबल फुंकने व दो जगहों पर जंपर उड़ने की वजह से दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed