{"_id":"5f5bb21b8ebc3e21416d0fd5","slug":"power-cut-sitapur-news-lko5396562130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे गुल रही 30 मोहल्लों की बिजली, 70 हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे गुल रही 30 मोहल्लों की बिजली, 70 हजार आबादी परेशान
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में शुक्रवार को करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे के करीब आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
शहर के भवानीपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह से बहुत ही खराब चल रही है। रोजाना कहीं न कहीं पर फॉल्ट के चलते दिक्कतें आती हैं। जबकि इस फीडर से शहरी इलाके का करीब 30 फीसद हिस्सा जुड़ा हुआ है। वहीं कामर्शियल फैक्टरियां भी इसी फीडर से चलती हैं। लेकिन यहां पर सही ढंग से आपूर्ति होना बहुत ही मुश्किल हो गया है। रात में अचानक विद्युत कटौती हुई। जब लंबे समय तक आपूर्ति नहीं आई तो इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
इसकी वजह से पंखे, कूलर चलना बंद हो गए। जिसके कारण लोग सो नहीं पाए। सुबह पांच बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे विकास नगर, विश्राम नगर, खूबपुर, श्यामनाथ मंदिर के निकट, मुंशीगंज, पुराना सीतापुर सहित 30 से अधिक मोहल्लों की 70 हजार आबादी को दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
एसडीओ शुभम कुमार ने बताया कि भवानीपुर फीडर के ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत आ गई थी। इसको सही करने में समय लगा। इसके कारण बिजली रात में गुल हो गई थी।