{"_id":"58c045cd4f1c1b5d3ddc55ff","slug":"power-cut-in-two-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दफ्तरों समेत 137 की काटी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दफ्तरों समेत 137 की काटी बत्ती
Amarujala Bureau
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन ने बुधवार को अभियान चलाकर दो सरकारी कार्यालयों समेत 137 विद्युत कनेक्शन काटे। यह कार्रवाई कॉर्पोरेशन ने बकाया राजस्व की अदायगी न करने पर की। उधर, अभियान के दौरान पावर कॉर्पोरेशन ने 34 लाख का राजस्व भी वसूला।
विज्ञापन
कॉर्पोरेशन के अभियंता आरबी यादव ने बताया कि मार्च माह को लेकर शासन के निर्देश हैं कि पांच हजार से अधिक के समस्त बकायेदारों से बिजली वसूली की जाए। बिल जमा न करने की दशा में कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी भेजी जाए।
विज्ञापन
कॉर्पोरेशन की टीम ने बुधवार को जिला होम्योपैथिक अधिकारी व जिला पुनर्वास अधिकारी के कार्यालय की बिजली काटने की कार्रवाई की गई। इन पर 8.50 लाख की बकायेेदारी थी। नोटिस के बाद यह विभाग बिल नहीं जमा कर रहे थे। जिस कारण यह कार्यवाही की गई हैं। इसके अलावा टीम ने पूरे क्षेत्र से 135 कनेक्शन काटते हुए 34 लाख का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन