फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Postmortem done again, cause of death not known

Sitapur News: दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, नहीं पता चला मौत का कारण

Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Postmortem done again, cause of death not known
सीतापुर। मुंबई में दम तोड़ने वाले युवक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिधौली के गड़िया हसनपुर निवासी पंकज (25) को एक माह पूर्व गांव में एक युवती संग परिजनों ने देख लिया था। युवती के परिजनों ने पंकज की पिटाई कर दी थी। उसके बाद पंकज मुंबई चला गया था। मंगलवार को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ठाणे की पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को संदिग्ध बताया। परिजनों ने बताया कि पंकज की पिटाई को कारण मौत हुई। जिसके बाद परिजन शव को ट्राली में लेकर कोतवाली के बाहर पहुंचे और दोबारा से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। लेकिन पहले ही पोस्टमार्टम हो जाने और शव पुराना होने के चलते घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो पहले हुए पोस्टमार्टम में जांच के लिए कई अंगों को पहले ही काटा जा चुका था। दोबारा से पोस्टमार्टम करने में काफी चीजें समझ नहीं आईं। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दिमागी बुखार बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed