फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   post office

डाक विभाग अब डिजिटल टेक्नॉलाजी और वित्तीय समावेशन के लिए प्रतिबद्ध: केके यादव

Wed, 04 Dec 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
post office
सीतापुर के हेडपोस्ट ऑफिस में विभिन्न योजनाओं का फीता काट कर शुभारम्भ करते मुख्यअतिथि निदेशक डाक - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कहा डाक विभाग ने शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक अपनी सेवाओं में आमूल-चूल परिवर्तन किए हैं। चिटठी-पत्री और मनीआर्डर के लिए जाना जाने वाला डाक विभाग अब डिजिटल टेक्नॉलाजी और वित्तीय समावेशन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

शहर के प्रधान डाकघर में बुधवार को माई स्टाम्प सेवा एवं डायनमिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम तथा डाक मेले का शुभारंभ करते हुए डाक निदेशक ने कहा कि बचत, बैकिंग बीमा, ई-कामर्स, आधार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पोस्ट आफिस, पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसे क्षेत्रों में डाकघर नवीन टेक्नॉलाजी के साथ लोगों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

डाक कर्मियों से उन्होंने कहा कि फील्ड में कर्मचारियों की गतिविधियां ही विभाग के प्रति लोगों की अवधारणा बनाती है। ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने ही जरूरत है। आज के प्रतियोगी दौर में यह सोचना कि मात्र काउंटर पर सेवाएं देकर जनता को आकर्षित किया जा सकता है उचित नहीं है। ज्यादा राजस्व के लिए हमे खुद लोगों के पास जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना होगा। तभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर डाक निदेशक द्वारा उन्हें पासबुक प्रदान की गयी तथा डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा धारकों को पॉलिसी बांड भी वितरित किये गए।
इस मौके पर सहायक अधीक्षक अरुण कुमार शुक्ल, विकास मिश्र, डाक निरीक्षक सोनेलाल, जेपी त्रिवेदी, मो. इकबाल व पोस्टमास्टर अनिल कुमार शुक्ला सहित डाक विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पहली ग्राहक बनीं मोनिका
माई स्टाम्प के माध्यम से डाक टिकट पर अब आमजनों की तस्वीर लग सकेगी। वहीं डायनमिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ग्राहकों को अपना कार्य कराने के लिए डाकघर में लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। माई स्टाम्प सेवा की प्रथम कस्टमर के रूप में मदर्स प्राइड स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर मोनिका आनंद को डाक निदेशक ने टिकट प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सीतापुर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी मुसाफिर यादव भी मौजूद रहे।

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले हुए सम्मानित
निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने सीतापुर डाक मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित कर उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान डाक अधीक्षक एचके यादव ने कहा सीतापुर मंडल का स्टाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed