{"_id":"6a88a4cfcc5205521f0bb95c","slug":"post-mortem-conducted-late-at-night-husband-and-mother-in-law-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1055-162471-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: देर रात हुआ पोस्टमार्टम, पति व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: देर रात हुआ पोस्टमार्टम, पति व सास गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विवाहिता की मौत के मामले में बृहस्पतिवार देर रात ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होना सामने आया है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घंटाघर लक्ष्मी नगर निवासी मानसी (32) की बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। आरोप था कि पति हिमांशु, सास सुजाता, ननद, नंदोई, जेठ व जेठानी ने मिलकर दहेज के लिए मानसी हत्या कर दी है।
इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग निकलकर आया है। पोस्टमार्टम होने तक परिजन कोतवाली में ही रुके थे। आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।