फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Poorly distributed lunch packets come in training personnel

ट्रेनिंग में आए कर्मियों को बांटे खराब लंच पैकेट

Fri, 10 Feb 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Poorly distributed lunch packets come in training personnel
लंच पैकेट।

मतदान ट्रेनिंग में लगे कर्मचारियों को शुक्रवार को खराब लंच पैकेट बांट दिए गए। बदबूदार खाना खाते ही कुछ कर्मचारियाें को उल्टियां होने लगीं। इससे नाराज लोगों ने सीतापुर शिक्षण संस्थान में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया, हालांकि बाद में प्रशासन ने खराब लंच पैकेट को फेंकवा दोबारा लंच पैकेट बनवाए। उधर, इस प्रकरण में डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


तीसरे चरण के असेंबली चुनाव के लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। यहां की नौ विधान सभा हलकों में मतदान संपन्न कराने के लिए 13 हजार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। पीठासीन समेत मतदान कार्मिकों को पिछले दिनों प्रथम ट्रेनिंग दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से उन्हें चुनावी कार्यों के बारे में बतलाया गया। शुक्रवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान रस्योरा में द्वितीय प्रशिक्षण के लिए कार्मिक बुलाए गए थे। प्रशिक्षण में प्रथम शिफ्ट के मतदान कार्मिकों को लंच पैकेट मुहैया कराए गए थे।

लंच पैकेटों को खुलते ही उसमें तीखी बदबू निकल रही थी। कुछ कर्मचारियों ने लंच पैकेट खाया तो उन्हें उल्टियां होने लगी। घटिया क्वालिटी का लंच पैकेट दिए जाने से खफा कर्मचारियों ने वहां पर बवाल करने लगे।

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर सीडीओ रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और नाराज कर्मियों को समझाया। साथ ही उन्होंने जांच का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर गुस्साएं कर्मचारी शांत हुए। प्रशासन ने कर्मचारियों में बंटवाए गए लंच पैकेट को फेंकवा दिया है।

साथ ही उनके दोबारा लंच पैकेट बनवाकर वितरित कराए गए। उधर, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी गई है।


जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि उन्हें कैटर्स खाद्य सुरक्षा विभाग से उपलब्ध कराया गया था। संजय नाम के कैटर्स को भोजन का काम दिया गया था। कर्मियों को दूसरे ताजे भोजन के पैकेट उपलब्ध करा दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed