फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pooling parties arrived at the booths, vote today

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 11:04 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। यहां के पांच ब्लॉकों में 5688 प्रधान व  सदस्य पदों पर 9701 उम्मीदवार मैदान में हैं। 7 लाख 51 हजार 536 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला  कर मतपेटियों में बंद करेंगे। यह चुनाव निपटाने के लिए पांचों ब्लॉकों से शनिवार शाम तक मतपत्र और मतपेटियों के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं। 12 दिसंबर को सील बंद वोटों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि पहले चरण में सिधौली, गोंदलामऊ, मछरेहटा, पिसावां व मिश्रिख में  मतदान होगा। पांच विकास खंडों में 5688 प्रधान व सदस्य पदों के लिए  9701 उम्मीदवार मैदान में है। इन ब्लॉकों में 460 पोलिंग केन्द्रों के लिए  1111 मतदेय स्थल बनाए गए है।
विज्ञापन


इन पर 751536 मतदाता मताधिकार का प्रयोग  करेंगे। मतदान कराने के लिए 1111 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है जिन पर 4893  कार्मिक लगाए गए है। इनमें दस प्रतिशत कर्मी रिजर्व के भी शामिल हैं।  प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कर्मी तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान दिवस  के एक दिन पहले ब्लॉकवार लगाए गए कार्मिकों को बूथों पर रवाना करने के लिए शुक्रवार सुबह से विकास खंडों के चयनित स्थलों पर कार्मिकों व अफसरों का जमावड़ा  शुरू हो गया था। दोपहर बाद ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य शुरू हुआ।

अफसरों के निर्देशन में शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रेक्षक कामरान रिजवी व डीएम  इंद्रवीर सिंह यादव ने ब्लॉकवार भ्रमण कर पार्टियां रवानगी का जायजा लेते नजर आए। शनिवार को सुबह 7 बजे से मतदान कार्य शुरू होगा और अपराह्न साढ़े चार बजे तक मतदान चलेगा।

यहां करें शिकायत
प्रेक्षक - 9454575901
डीएम - 9454417560
एसपी - 9454400309
सीडीओ - 9454416552
एडीएम - 9454417631
सिटी मजिस्ट्रेट - 9454416533
कंट्रोल रूम - 05862-270182

सुपर जोनल अफसर
सिधौली -9454416545
पिसावां - 9454416546
मिश्रिख - 9454416539
गोंदलामऊ- 9454416536
मछरेहटा- 9454416537

यह होगा मत पत्र का रंग
प्रधान - हरा
ग्राम पंचायत सदस्य - सफेद

स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी संभालेंगे मोर्चा
पंचायत चुनाव में पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है। यह स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रथम चरण के 88 सेक्टर में तैनात किए गए है। जो कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर निष्पक्ष मतदान संपन्न कराएंगे ।


निर्बाध विद्युत के दिए निर्देश
आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने पॉवर कॉर्पोरेशन को पंचायत चुनाव के प्रधान व पंच चुनाव में मतदान व मतगणना के दिन मतदेय स्थलों पर निर्बाध बिजली मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए है। इसको लेकर एडीएम सर्वेश कुमार ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों को पत्र निर्गत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed