फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Politacal

सदर : भाजपा का बरकरार रहा कब्जा

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Politacal
सीतापुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार विजय हासिल की है। पार्टी ने इस बार प्रत्याशी बदलकर राकेश राठौर गुरू को मैदान मे उतारा था। वह कड़े संघर्ष के बीच 1779 मतों से जीते। मतगणना के दौरान अंतिम समय तक भाजपा और सपा के मध्य उतार-चढ़ाव चलता रहा।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सदर में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के समय से ही माहौल गरम रहा। जिलेभर में इसकी चर्चा रही कि पार्टी ने सबसे कमजोर प्रत्याशी उतारा है। भाजपा की ओर से दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक ने नामांकन वापस ले लिया तो दूसरे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। पीएम के कार्यक्रम में इसकी गूंज दिखी।
विज्ञापन

गुरुवार को मतगणना के शुरुआती दौर से ही भाजपा व सपा में कड़ा संघर्ष दिखा। दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई। तीसरे और चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी को भाजपा से अधिक मत मिले। पांच से 9वें और 11वें से 15वें राउंड में भाजपा को अधिक मत मिले। दसवें और 16वें राउंड में सपा को अधिक वोट मिले। अंतत: भाजपा प्रत्याशी राकेश राठौर गुरू ने विजय हासिल की। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े साकेत मिश्रा को 10462 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के परिणाम
दल प्रत्याशी मत
भाजपा राकेश राठौर 98850
सपा राधेश्याम जायसवाल 74011
बसपा असफाक खान 52181
2022 के परिणाम
दल प्रत्याशी मत
भाजपा राकेश राठौर गुरू 99099
सपा राधेश्याम जायसवाल 97320
बसपा खुर्शीद अंसारी 16926
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed