फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police will soon get 392 drivers

पुलिस को जल्द मिलेंगे 392 वाहन चालक

Mon, 22 Mar 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police will soon get 392 drivers
सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस को जल्द ही 392 वाहन चालक मिलने जा रहे हैं। सीतापुर पुलिस मोटर वाहन ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस व पीएसी से आए आरक्षियों को वाहन चालक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन जवानों की 45 दिन की ट्रेनिंग 15 फरवरी से शुरू हुई है। ट्रेनिंग में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस जवानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपीएमवीओ आलोक श्रीवास्तव ने इन जवानों के लिए रिजर्व ड्राइवर कोर्स के नाम से 45 दिन का विशेष कोर्स डिजाइन किया है। इस कोर्स में विशेष तौर पर जवानों को हाईटेक हो रहे वाहनों के संचालन का भी कोर्स कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में हल्के वाहन, मध्यम व हैवी वाहन, जिनमें कार, बोलेरो, जिप्सी, ट्रक व बसें सभी तरह की फ्लीट शामिल हैं।
विज्ञापन

इनका कोर्स कराया जा रहा है। जवानों के लिए नियमित पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र में बिजली से चलने वाले वाहनों के कट मॉडलों के जरिये सभी तरह के वाहनों की कार्यशैली, बारीक तकनीक की जानकारी दी जा रही है। एसपीएमवीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस तरह का प्रशिक्षण और कहीं नहीं है। संपूर्ण पाठ्यक्रम के साथ ही जवानों को अच्छा भोजन, मेस सुविधा, खेल व्यवस्था आदि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों व पुलिस की विभिन्न इकाइयों में भेज दिया जाएगा। एसपीएमवी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करने के लिए एडीजी लॉजिस्टिक बीके मौर्या भी पहुंचे थे। उन्होंने जवानों के प्रशिक्षण व केंद्र का निरीक्षण भी किया।
पहले तीन माह का होता था प्रशिक्षण
पुलिस जवानों को चालक का प्रशिक्षण पहले तीन माह का कराया जाता था, लेकिन चालकों की कमी को देखते हुए यह समय घटना कर अब 45 दिन कर दिया गया है। एसपीएमवीओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में पुलिस के पास वाहन चालकों की कमी है। इसी को देखते हुए अब चालक प्रशिक्षण समय घटाकर तीन माह के बजाय 45 दिन कर दिया गया है।

सात हजार जवान ले चुके ट्रेनिंग
यूपी-112 को इसी प्रशिक्षण केंद्र ने चालक दिए हैं। विभागीय जानकार बताते हैं कि यूपी डायल-112 को अब तक करीब सात हजार पुलिस व होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वहां पिछले दिनों ही मुख्य आरक्षी परिवहन के 272 जवान प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed