{"_id":"67d5c4d976150ace2002fc1e","slug":"police-released-nine-suspects-investigation-started-on-new-point-sitapur-news-c-102-1-slko1037-128571-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस ने नौ संदिग्धों को छोड़ा, नए बिंदु पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस ने नौ संदिग्धों को छोड़ा, नए बिंदु पर जांच शुरू
Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में पुलिस एक सप्ताह बाद भी खाली हाथ है। धान सिंडीकेट घोटाले से शुरू हुई जांच जमीनी विवाद के बाद खीरी एंगल से होकर अब मैगलगंज व महोली के एक शख्स के इर्द गिर्द पहुंच गई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने में क्राइम ब्रांच व एसटीएफ के साथ पुलिस की 12 टीमों के जुटा होने के बावजूद अभी तक हत्यारों को पकड़ना तो दूर पुलिस हत्या के सटीक कारण तक का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है।
करीब पांच सौ रिकॉर्डिंग को लगातार पुलिस टीमें री-स्टोर कर सुन रही हैं। उधर, होली से पूर्व बृहस्पतिवार को एसपी के निर्देश पर करीब पांच दिनों से पुलिस हिरासत में लिए गए नौ संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इन सभी पर शुरुआती दौर से पुलिस को शक था लेकिन लगातार हुई पूछताछ के बाद इनके खिलाफ कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उनके राघवेंद्र हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि हो सके। इनमें लेखपाल सहित अन्य संदिग्ध शामिल हैं।
पुलिस अब मैगलगंज व महोली से जुड़े एक स्थानीय एंगल पर काम कर हत्याकांड के उलझे तारों को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि राघवेंद्र के मोबाइल को लगातार खंगाला जा रहा है। अब तक कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर जल्दी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
राघवेंद्र की पत्नी बोलीं, सही दिशा में हो जांच
पत्रकार राघवेेंद्र बाजपेयी की पत्नी रश्मि बाजपेयी शनिवार को पुलिस की जांच पड़ताल पर सवाल खड़े गिए। कहा कि पुलिस इस हत्याकांड की जांच सही दिशा में करे। उन्होंने पुलिस से जब्त किए गए मोबाइल को वापस करने की मांग भी की। रश्मि का कहना है कि पुलिस ने उनका मोबाइल जांच के नाम पर ले रखा है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके पति की छवि को धूमिल करने के प्रयास में भी जुटे हैं। इस लिए पुलिस जांच की सही दिशा तय कर मामले का खुलासा जल्दी कराए।