{"_id":"678d095a5e606524000e7bef","slug":"police-reached-mp-home-with-victim-in-sitapur-misdeeds-case-registered-against-mp-and-interrogation-going-on-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: कांग्रेस सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस...पूछताछ जारी, रेप केस दर्ज होने के बाद बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: कांग्रेस सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस...पूछताछ जारी, रेप केस दर्ज होने के बाद बड़ा एक्शन
Sun, 19 Jan 2025 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:47 PM IST
सार
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में है। पुलिस पीड़िता को लेकर सांसद के घर पहुंची। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार की शाम सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शहर कोतवाली की पुलिस रविवार देर शाम पीड़िता को सांसद के आवास पर लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम समझा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने लखनऊ से आकर पीड़िता से मुलाकात की। 15 मिनट तक अकेले हुई बातचीत के बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुईं। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने लखनऊ से आकर पीड़िता से मुलाकात की। 15 मिनट तक अकेले हुई बातचीत के बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुईं। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में अंतर
सांसद राकेश राठौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई। डॉ. प्रियंका मौर्या 24 घंटे बाद सीतापुर पहुंचीं और पीड़िता का घर पहुंचकर हाल जाना। उससे अकेले में बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिर मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में अंतर है।
विज्ञापन
