{"_id":"60392ba58ebc3ee9434b2724","slug":"police-meeted-young-man-with-family-who-was-missing-from-lockdown-sitapur-news-lko5669218127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से लापता युवक को पुलिस ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से लापता युवक को पुलिस ने परिवार से मिलाया
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के टिकरा टीकर गांव के लोगों ने एक संदिग्ध युवक के होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। युवक ने अपना नाम छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर इलाके के खटगवा बोझा गांव निवासी मुकेश मिश्र बताया है।
बताया कि लॉकडाऊन से पहले अपने ट्रक ड्राइवर भाई के साथ उड़ीसा से इलाहाबाद आया था। उसके बाद लॉकडाऊन हो गया। जिससे वह बिछड़ गया था। भटकता हुआ महोली के टीकरा टीकर गांव पहुंच गया। पुलिस ने संबंधित थाने से व्हाट्सप के माध्यम से लापता युवक की फोटो भेजकर शिनाख्त कराई।
संबंधित थाने द्वारा परिवारीजनों को सूचना दी गई। जिससे लापता युवक के भाई अजय और बहनोई विजय मिश्रा शुक्रवार को महोली कोतवाली आए। बिछड़े भाई को देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। लापता युवक के परिवारीजनों ने महोली कोतवाली पुलिस की जमकर प्रशंसा की। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी के मुताबिक परिवारीजन युवक को लेकर चले गए।