{"_id":"5d56fdf68ebc3e89bd1b4dc0","slug":"police-man-sitapur-news-lko4765393112","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस को मिले जांबाज 197 आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस को मिले जांबाज 197 आरक्षी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस पर 197 जांबाज सिपाही यूपी पुलिस का हिस्सा बन गए हैं। सभी यहां के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे थे। गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में हुए दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) संजय एम तरडे ने परेड में सलामी ली। बाद में उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के प्रशिक्षण एवं सिखलाई का सही मूल्यांकन फील्ड में जाने के बाद जनता द्वारा किया जाएगा।
जिससे संपूर्ण पुलिस बल की छवि बनेगी, जिसके लिए आपको शासन की मंशा के अनुरूप अपने व्यवहार में सहनशीलता, विनम्रता रखते हुए महिलाओं, पीड़ित, निर्बल, वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने होंगे। साथ ही साथ संस्था में नियुक्त अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को भी उच्च कोटि का नेतृत्व एवं प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रशिक्षण के अंत: कक्ष एवं वाह्य कक्ष विषयों की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। वाह्य विषयों में पवन कुमार प्रथम, आंतरिक विषय में नरेंद्र कुशवाहा प्रथम स्थान पर रहे। पवन कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार मिला।
परेड कमांडर नरेंद्र कुमार को प्रथम, परेड कमांडर पवन कुमार द्वितीय एवं परेड कमांडर मनीष यादव को तृतीय स्थान मिला। इसके अलावा आईटीआई अमर नाथ को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक, पीटीआई प्रदीप कुमार कनौजिया को मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार शुक्ला एवं आरक्षी मनोज तिवारी को उद्घोषक का पुरस्कार प्रदान किया गया।