फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police issued notice to six including former minister Narendra Verma

Sitapur News: पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा समेत छह को पुलिस ने जारी किया नोटिस

Mon, 30 Sep 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 30 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police issued notice to six including former minister Narendra Verma
सीतापुर। सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न की शिकार नाबालिग छात्रा की पहचान उजागर करते हुए पोस्ट करने पर पुलिस ने सपा नेता व पूर्व मंत्री समेत छह लोगों को नोटिस जारी किया है। पोस्ट तत्काल डिलीट करने की हिदायत दी है। संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मामला महमूदाबाद में शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा को धमकाकर कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें करने से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

महमूदाबाद में 24 सितंबर को कक्षा छह की एक छात्रा स्कूल जा रही थी। विद्यालय का ही शिक्षक फेल करने की धमकी देकर छात्रा को अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकतें की। छात्रा के पिता की तहरीर पर महमूदाबाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक संजय गुप्ता के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिसमें पीड़िता व परिजनों की फोटो, वीडियो व तहरीर साझा की गई थी। ऐसी पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, सोनू वर्मा, संजय वर्मा, शिवेंद्र यादव, प्रशांत वंशवार तथा शिवम वर्मा को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। जिसमें पोस्ट को तत्काल डिलीट करने व ऐसा कृत्य करने पर कारण बताने को कहा गया है। संतोष जनक कारण नहीं बताने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करना अपराध
सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार यौन उत्पीड़न से संबंधित पीड़िता व उसके परिजनों की पहचान सार्वजनिक करना अपराध है। महमूदाबाद के प्रकरण में सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए पोस्ट करने वालों को चिह्नित किया गया है। छह लोगों को नोटिस जारी किया है।
- चक्रेश मिश्र, एसपी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed