{"_id":"6499d2f7b22d51251e0bc878","slug":"police-got-the-lover-couple-married-in-the-temple-sitapur-news-c-102-1-slko1055-50-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस ने प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस ने प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी
विज्ञापन
तैयार नहीं थे लड़की के परिजन, पुलिस से भी की थी शिकायत
सीतापुर(सिधौली)। कोतवाली क्षेत्र में एक विशेष समुदाय की युवती ने मंदिर में जाकर अपने प्रेमी से शादी की। युवती के मुताबिक उसके परिजन इस शादी से मना कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की थी। हिंदूवादी संगठनों के सहयोग से युवती ने मंदिर में जाकर शादी की। फिर उसने अपना नाम भी बदल दिया।
कोतवाली बिसवां की रहने वाली एक युवती के तेंदुवा गांव निवासी मनीष गौतम से प्रेम करती थी। दोनों में पिछले दो वर्षों से संबंध थे। इसकी भनक जब युवती के घर वालों को हुई तो उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया। इस पर प्रीति एक माह पूर्व मनीष के घर आ गई। उसके परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस दोनों को कोतवाली लाई। जहां पर युवती ने अपने आपको बालिग साबित करते हुए विवाह करने की बात कही। सोमवार को बिसवां और सिधौली क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शादी संपन्न कराई।