फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police behaved inhumanly with ex-soldier: Ajay Rai

पूर्व सैनिक के साथ पुलिस ने किया अमानवीय व्यवहार : अजय राय

Mon, 02 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police behaved inhumanly with ex-soldier: Ajay Rai
पूर्व सैनिक से मुलाकात करने पहुंचे अजय राय व सांसद राकेश राठौर।
सीतापुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को महोली पहुंचकर पूर्व सैनिक विमल कश्यप से मुलाकात की। इंसाफ की लड़ाई में हर तरह से पूर्व सैनिक काे सहयोग का आश्वासन दिया। भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सेना के जवान को पुलिस के जरिये लाठियों से पिटवा रही है। पुलिस ने 55 दिन हिरासत में रखकर पूर्व सैनिक को प्रताड़ित किया। अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सेना के जवान जिसने अपने जीवन का लंबा समय देश की रक्षा के लिए दिया।
विज्ञापन

ऐसे पूर्व सैनिक को कपड़े उतारकर पीटना पुलिस का क्रूर चेहरा दर्शाता है। इससे स्पष्ट होता है भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का हाल बेहद खराब है। हाईकोर्ट में जब पूर्व सैनिक की मां चंद्रावती कश्यप ने याचिका दायर की तब पूर्व सैनिक पुलिस के चंगुल से छूट सका। उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पूरी तरह से पूर्व सैनिक के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, महोली के पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने उनके मित्र पूर्व सैनिक विमल कश्यप को हिरासत में लिया था। विमल का आरोप है कि पुलिस ने 55 दिन तक हिरासत में रखकर उन्हें प्रताड़ित किया। कपड़े उतारकर उन्हें पीटा गया। कई आपत्तिजनक फोटो भी लिए। कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। हालांकि, वारदात के 33 दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए एक पुजारी समेत तीन लोगों को जेल भेजा था। इस चर्चित हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।


भाजपा सरकार महिला विरोधी, पुलिस हो गई कार्यवाहक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 140 अश्लील वीडियो सामने आने के साथ बलिया के बब्बन, उन्नाव के कुलदीप सिंह सेंगर और मध्यप्रदेश के हाईवे कांड का हवाला देकर कहा कि भाजपा के लोग लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यवाहक डीजीपी क्यों बनाए जा रहे हैं, परमानेंट बनाइए न। जब पुलिस का मुखिया ही कार्यवाहक बन रहा है तो उत्तर प्रदेश की पूरी पुलिस कार्यवाहक हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिंदूर की आड़ में अपनी नाकाफी छिपाने की कोशिश कर रही है। सनातन में महिला सिंदूर सिर्फ पति से लेती है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed