{"_id":"678f516e9b5a080c900dff4a","slug":"police-arrested-sp-leader-who-made-objectionable-remarks-against-cm-yogi-in-sitapur-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने उठाया, सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने उठाया, सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट
Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
सार
सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
सपा नेता श्याम यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीतापुर में पुलिस ने मंगलवार की सुबह सपा नेता श्याम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ अपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। श्याम यादव बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता श्याम यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और सीएम योगी की फोटो के साथ एक पोस्ट की थी। इसमें सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर श्याम यादव की सैकड़ों शिकायतों का संज्ञान लिया गया है। इसी के चलते गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन