फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pole collided with tractor, teenager dies

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा खंभा, किशोर की मौत

Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pole collided with tractor, teenager dies
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिट्टी पटान के कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से विद्युत पोल टूटकर खेल रहे भाई-बहन पर गिर गया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के बरम्हौला निवासी सनी घर के सामने मिट्टी पटान का काम चल रहा है। मंगलवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी लेकर आई थी। बताया जाता है कि मिट्टी उतारने के लिए पहुंची ट्रैैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से यहां पर लगा विद्युत पोल गिर गया, इस दौरान पास में खेल रहा सनी का 12 साल का छोटा भाई सिद्धार्थ, छह साल की चचेरी बहन मानवी उसकी चपेट में आकर नीचे दब गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजन आननफानन में दोनों लोगों को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सिद्धार्थ की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed