फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Poisoners robbed uncle-nephew

जहरखुरानों ने चाचा-भतीजा को लूटा

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Poisoners robbed uncle-nephew
रेउसा (सीतापुर)। करीब सात माह बाद गुजरात से कमाकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे जहरखुरानी का शिकार हो गए। लखनऊ कैसरबाग बस स्टॉप पर दोनों लोग बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों ने लखनऊ पहुुंचकर बेहोशी की हालत में रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना थानगांव इलाके के गरसम नसीरपुर सरकार निवासी रमाशंकर निषाद और धर्मवीर चाचा-भतीजे हैं। दोनों लोग सात माह पहले गुजरात कमाने के लिए गए थे, जहां से दोनों लोग ट्रेन में सवार होकर घर वापस आ रहे थे। सोमवार की देर रात ट्रेन के लखनऊ पहुंचने के बाद चाचा-भतीजा बस पकड़ने के लिए लखनऊ कैसरबाग बस स्टॉप पर पहुंचे, जहां वह जहरखुरानी का शिकार हो गए।
विज्ञापन

जहरखुरानों ने झांसे में लेकर दोनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी और मोबाइल, कपड़ा समेत अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना किसी तरह से दोनों के परिवार को मिली। बेहोशी की हालत में दोनों को लेकर बिसवां सीएचसी पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है। दोनों को अभी तक होश नहीं आ सका है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed