{"_id":"6150b7db8ebc3e0461109fea","slug":"poisoners-robbed-two-passengers-in-the-train-sitapur-news-lko5974077197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने दो यात्रियों को ट्रेन में लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने दो यात्रियों को ट्रेन में लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अंबाला से ट्रेन में सवार होकर बिहार जा रहे दो यात्रियों को रास्ते में सफर के दौरान जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। मोबाइल, नकदी लूटकर फरार हो गए। ट्रेन सीतापुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद दोनों को बेहोशी की हालत में आरपीएफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहार राज्य के मोतीहार जिले के गोविंदपुर के रहने वाले राकेश मिश्रा अपने साथी बिहार के नौतन जिले के राम नगर निवासी छोटे लाल यादव के साथ अंबाला में एक फैक्टरी में काम करते थे। दोनों लोग अंबाला से अपने घर जाने के लिए ट्रेन में सवार होकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद नकदी और मोबाइल समेत सारा सामान लूटकर फरार हो गए। देर रात ट्रेन सीतापुर सिटी स्टेशन पहुंची। सिटी स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ के सिपाही विनोद कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एक यात्री को होश आ गया है, जबकि अभी दूसरा बेहोश है। दोनों के पास से कोई सामान नहीं मिला है।