{"_id":"611d53158ebc3e7a0a7d30f9","slug":"poisoners-robbed-the-bus-passenger-by-making-him-unconscious-sitapur-news-lko591852779","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने बस यात्री को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने बस यात्री को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली से बस में सवार होकर आ रहे यात्री को सफर के दौरान जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। बस चालक और कंडक्टर ने संवेदनहीनता की हदों को पार करते हुए यात्री को सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए। युवक पुलिस को बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक खैराबाद इलाके के रामपुर निजामपुर निवासी सुरेश (40) दिल्ली में जरदोजी का काम करता है। मंगलवार की रात वह दिल्ली से कौशांबी बस स्टॉप पर पहुंचा, जहां से रोडवेज की बस में सवार होकर अपने घर आ रहा था, इस बीच रास्ते में सफर के दौरान जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।
इसके बाद 10 हजार 700 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। खैराबाद पहुंचने पर चालक और कंडक्टर बेहोश यात्री को हाईवे पर कर्बला पुरवा के निकट सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। युवक के पास से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने उसके घर फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
युवक के भाई ने बताया कि मोबाइल मिला है, लेकिन 10 हजार 700 रुपये जहरखुरान लूट ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।