Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   pm awas yojna

मछरेहटा ब्लॉक में बनेंगे 945 पीएम आवास

Sat, 26 Oct 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
pm awas yojna
मछरेहटा (सीतापुर)। विकास खंड मछरेहटा में गरीबों को आवास मिलेंगे। इन्हें आवास सुविधा उपलब्ध कराने को ब्लॉक को 945 आवास आवंटित किए गए हैं। ये आवास चयनित पात्र लाभार्थियों को दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां के खराब हैंडपंपों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मछरेहटा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में इन विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विजय भार्गव ने की। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों की बुनियादी बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, शिक्षा एवं स्वास्थ्य समस्याएं गिनाई।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि बीहट बीरम मणिकांत तिवारी ने विधायक रामकृष्ण भार्गव व ब्लॉक प्रमुख के समक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या रखी। कहा कि इन्हें काफी दिनों से मोबाइल में रिचार्ज प्राप्त नहीं हुआ है, कुछ लोगों की बैटरी और चार्जर भी गड़बड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रभारी बाल विकास पुष्टाहार उमा लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से वाउचर लेकर उसे जिले पर भेज दिए गए हैं, जैसे ही पेमेंट आएगा, उन्हें कर दिया जाएगा। प्रधान महेश पांडेय ने विद्यालय में खराब हैँडपंपों की समस्या बताई।
इस पर खराब हैंडपंपों को जल्द ही दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षा मसले पर खंड शिक्षाधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प व अवस्थापना मद से विद्यालय में कराए गए जाने है। उन्होंने इन कार्यों को प्रधानों से ग्राम पंचायत कार्य विकास योजना में सम्मिलित किए जाने की अपील की है।
आवास योजना में बीडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि चालू बजट साल में इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना में 945 का लक्ष्य आवंटित हुआ है। इन आवास को छूट पात्र लाभार्थियों को आवंटित किया जाएगा। आवासों में अगर किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है तो उसका तत्काल निदान कराएगा।
प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों के मजरा में सामूहिक महिला और पुरुष शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि, विधायक रामकृष्ण भार्गव ने बताया कि सभी गरीबों को आवास दिलाया जाएगा।

किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख विजय भार्गव ने प्रधान और पंचायत सदस्यों से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सहयोग मांगा। इस अवसर पर बबलू सिंह, राम प्रकाश सिंह, रवि सिंह, आशाराम, मणिकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed