फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Plywood factory worker dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में प्लाईवुड फैक्टरी के कर्मचारी की मौत

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory worker dies in suspicious circumstances
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में प्लाईवुड फैक्टरी के एक कर्मचारी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक हरियाणा का रहने वाला था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के केसरीगंज स्थित डायनेक्स फैक्टरी है। यहां पर हरियाणा प्रदेश के बस्ती यमुनानगर निवासी अमरजीत (50) ड्राई का काम करता था। वह फैक्टरी में ही रहता था। बताया जाता है कि सोमवार को उसकी फैक्टरी के अंदर ही हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही फैक्टरी से प्राइवेट गाड़ी में फैक्टरी के मुंशी गोपीनाथ शुक्ला कर्मचारी को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर इंस्पेेक्टर लहरपुर मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचकर कार्रवाई की जाएगी (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed