Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Plenty of trolleys at shopping centers, causing difficulties

Sitapur News: क्रय केंद्रों पर ट्रॉलियों की भरमार, दुश्वारियां तमाम

Fri, 13 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Plenty of trolleys at shopping centers, causing difficulties
सीतापुर। तमाम दावों के बावजूद शहर के गल्ला मंडी के क्रय केंद्रों पर धान खरीद को लेकर जिम्मेदार उदासीन हैं। इसका सीधा खामियाजा धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तकरीबन डेढ़ घंटे की पड़ताल के दौरान खरीद केंद्रों पर तमाम लापरवाही उजागर हुई। यहां 14 केंद्र संचालित हो रहे हैं। अधिकांश केंद्रों पर तौल नहीं हो रही थी। किसान तौल शुरू होने का इंतजार करते मिले। कई केंद्र पर प्रभारी भी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र संचालित हो रहा है। इस केंद्र के प्रभारी दोपहर 1.15 बजे तक केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। केंद्र पर बैठे लोगों ने बताया कि वह दफ्तर गए हैं। इसी के समीप संचालित केंद्र के प्रभारी भी गैर हाजिर मिले। मंडी के चतुर्थ क्रय केंद्र के प्रभारी शिशिरकांत गर्ग हैं। इस केंद्र पर एक ट्राली की तौल हो रही थी। रामकोट के किसान मातादीन का धान तौला जा रहा था। तृतीय केंद्र पर तौल नहीं हो रही थी। सहकारी क्रय-विक्रय समिति केंद्र के प्रभारी अंकित मौर्य और बी पैक्स खेरेपारा बंदीपुर क्रय केंद्र के प्रभारी छन्नू लाल केंद्र पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बी पैक्स सूहेतारा क्रय केंद्र के प्रभारी भी गैरहाजिर मिले। बताया गया कि दफ्तर गए हैं। 2.05 बजे बी पैक्स टप्पा खजुरिया क्रय केंद्र पर महोली ब्लॉक के किसान पीयूष मिश्रा का धान तौला जा रहा था। यहां मजदूरों की कमी के कारण परसेंडी ब्लॉक के किसान दुर्गेश तौल का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी पैक्स तरीनपुर क्रय केंद्र पर एक ट्राली धान तौल के लिए खड़ी मिली। 2.10 मिनट पर केंद्र प्रभारी मौजूद नहीं थे। सहायकों ने बताया कि अभी कहीं गए हैं। महोली कस्बे में आरएफसी के क्रय केंद्र पर शाम तीन बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। यहां तौल के लिए एक ही ट्राली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed