फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Players displayed their prowess in Kho-Kho.

Sitapur News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 02 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in Kho-Kho.
हरगांव। कस्बा स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य रामचेत सिन्हा और जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर अलग अलग वर्ग समूह में अपनी टीम को विजेता बनाया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में मेजबान बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव की टीम विजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने बाजी मारी, जबकि महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज, रामपुर मथुरा की टीम उपविजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, सीतापुर की टीम विजेता और बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरगांव की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य रामचेत सिन्हा, सीमा देवी, सरस्वती शुक्ला, निधि शुक्ला, पूनम देवी व खेल शिक्षक तेजराम ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। सभी खेल शिक्षकों को भी शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed