{"_id":"6abead665a282d4cbf045e0a","slug":"students-will-present-models-on-seven-topics-and-showcase-their-skills-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164963-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सात विषयों पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे विद्यार्थी, दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सात विषयों पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे विद्यार्थी, दिखाएंगे हुनर
Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली के निर्देशन में 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी-2026 का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें सीतापुर समेत लखनऊ मंडल के सभी छह जिलों में जिला स्तरीय प्रदर्शनी 27 और 28 अक्तूबर को आयोजित कराई जाएगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के साथ प्रतिभाशाली शिक्षक शिक्षिकाओं को भी अपनी वैज्ञानिक व रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर तक प्रदर्शनी पूरी कर परिणाम जारी किए जाएंगे। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार है। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग व गणनात्मक सोच, स्वास्थ्य स्वच्छता व सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन विषय निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार संवर्ग होंगे। इनमें कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों के जूनियर स्थिर और क्रियाकारी संवर्ग, कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों का सीनियर क्रियाकारी संवर्ग और शिक्षक संवर्ग शामिल है। विद्यार्थी स्थिर या क्रियाकारी मॉडल, जबकि शिक्षक विषय आधारित टीएलएम प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक उपविषय से दो स्थिर और दो क्रियाकारी उत्कृष्ट मॉडल मंडल स्तर के लिए चुने जाएंगे। मंडलीय प्रदर्शनी 19 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित है। इसका स्थल नवंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित होगा।