{"_id":"69c6b11f56cea2a8720e139c","slug":"plants-planted-using-miyawaki-technique-were-wiped-out-from-existence-sitapur-news-c-102-1-stp1003-152778-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मियावाकी तकनीक से लगाए पौधों का मिटा अस्तित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मियावाकी तकनीक से लगाए पौधों का मिटा अस्तित्व
Fri, 27 Mar 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
मवेशी चट कर गए पौधे।
सीतापुर। मछरेहटा की ग्राम पंचायत भदेभर में मियावाकी तकनीक से लगाए गए पौधों का अस्तित्व समाप्ति की ओर है। जिस स्थान पर पौधरोपण किया गया था, अब वहां सिर्फ जंगली घास बची है।
ग्रामीणाें ने बताया कि भदेभर में लाखों की लागत से मियावाकी तकनीक से पौधरोपण किया गया था। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण यहां नाम मात्र के ही पौधे बचे हैं। यहां, कुछ पिलर लगाए गए थे, लेकिन बेरिकेडिंग नहीं की गई। इस वजह से पशु, पौधों को चट कर गए।
राहुल, सुनील, कौशल, विनीत आदि ग्रामीणों ने प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों से दोबारा पौधरोपण कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत मछरेहटा संदीप कुमार ने बताया कि मियावाकी तकनीक के तहत लगाए गए पौधों का संरक्षण नहीं किया जाना गंभीर विषय है। दोबारा पौधरोपण कराया जाएगा।