फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pilibhit student dies due to drowning in Chakratirth

पीलीभीत के छात्र की चक्रतीर्थ में डूबने से मौत

Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit student dies due to drowning in Chakratirth
नैमिषारण्य/मिश्रिख (सीतापुर)। पीलीभीत जिले के एक छात्र की बुधवार को नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ में डूबकर मौत हो गई। वह शिक्षकों व विद्यार्थियों के एक दल के साथ नैमिषारण्य आया था। वहां नहाते समय चक्रतीर्थ में डूब गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के माधव टांडा थाना क्षेत्र के एसबी इंटर कॉलेज के 42 विद्यार्थी व 12 शिक्षकों की टीम बुधवार की सुबह करीब छह बजे मिश्रिख के नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ पर स्नान करने पहुंची। वहां छात्र व शिक्षक स्नान कर रहे थे। स्नान के बाद एक छात्र कम मिला। उसकी तलाश शुरू की गई तो वह चक्रतीर्थ में डूबा मिला।
विज्ञापन

उसको निकाल कर फौरन सीएचसी ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक छात्र की पहचान पीलीभीत जिले के माधव टांडा थाना क्षेत्र के नवोदया गांव निवासी अभिषेक यादव (17) पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय अभिषेक चक्रतीर्थ में स्नान करता हुआ अपने साथियों से अलग हो गया था। कुछ देर बाद जब वह नहीं दिखा तो उसके साथियों ने तलाश शुरू की। वह चक्रतीर्थ में डूबा हुआ मिला।
छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव शिक्षकों को सौंप दिया गया, जिसे लेकर शिक्षकों व छात्रों का दल पीलीभीत रवाना हो गया।
- बृजेश राय, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed