{"_id":"37f083e6c7e86873cfd7661529f4aa74","slug":"pilgrim-dipped-in-ckratirth-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रतीर्थ में डूबा तीर्थ यात्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रतीर्थ में डूबा तीर्थ यात्री, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के एक तीर्थ यात्री की शुक्रवार को चक्रतीर्थ में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव निकाल कर उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के पखवाड़ा थाना क्षेत्र के खेमपुर नगला निवासी तेजपाल सिंह (28) पुत्र खचेड़ू शनिवार को मिश्रिख के नैमिषारण्य की तीर्थ यात्रा पर आया था। बताते हैं कि शुक्रवार शाम को वह चक्रतीर्थ में स्नान कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह चक्रतीर्थ में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन