फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Permission for special leave for the bridge course

Sitapur News: ब्रिज कोर्स के लिए विशेष अवकाश की अनुमति

Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Permission for special leave for the bridge course
सीतापुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को एनआईओएस के छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स के लिए राहत दी गई है। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने ऐसे शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के दौरान 10 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण व संपर्क कक्षाओं में शामिल होने के साथ ही परीक्षा देने के लिए विशेष अवकाश की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने 28 सितंबर को पत्र देकर इस संबंध में अनुमति मांगी थी। पत्र में बताया गया था कि न्यायालय के आदेश के क्रम में 69 हजार शिक्षक भर्ती के बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए एनआईओएस की ओर से आयोजित ब्रिज कोर्स उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

यह ब्रिज कोर्स ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 10 दिवसीय ऑनलाइन संपर्क कार्यक्रम और परीक्षा आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने संगठन के अनुरोध पर जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत उन शेष बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को अनुमति दी है, जिन्होंने वर्ष 2026 में एनआईओएस के माध्यम से छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन किया है।

हालांकि, संबंधित शिक्षकों को प्रशिक्षण और परीक्षा में शामिल होने के लिए नियमानुसार अवकाश लेना होगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण व परीक्षा से संबंधित साक्ष्य संलग्न कर प्रार्थना पत्र संबंधित बीईओ के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए अवकाश की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed