फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People will visit by bus in Namis

अब बस से करेंगे नैमिष तीर्थ का भ्रमण

Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
People will visit by bus in Namis
चक्रतीर्थ - फोटो : अमर उजाला
अब श्रद्धालुओं को धार्मिक, पौराणिक नगरी नैमिषारण्य तीर्थ के मठ-मंदिरों के दर्शन करने में दिक्कतें नहीं होंगी। वे आसानी से देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन ने नैमिषारण्य में सेवा प्रदाता के सहयोग से नैमिष दर्शन बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ से श्रद्धालुओं को लेगी और वहां के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कराने के बाद वही पर उन्हें उतार देगी। खास बात यह है कि नैमिष दर्शन के दौरान बस में एक गाइड भी रहेगा, जो श्रद्धालुओं को दार्शनिक स्थलों के महत्व को बतलाएगा।
विज्ञापन


सोमवार शाम को डीएम ने नैमिष दर्शन सेवा का शुभारंभ किया। विश्व विख्यात तीर्थ स्थल पर पूरे देश से ही नहीं विश्व के अन्य देशों के लोग आते हैं। 88 हजार ऋषि मुनियों की इस तीर्थ स्थली की देश-विदेश में ख्याति हैं। लेकिन दूर दराज से आने वाले भक्तों को यहां कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए डीएम अमृत त्रिपाठी ने नैमिष आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सहूलियत देने को नैमिष दर्शन सेवा चालू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को डीएम अमृत त्रिपाठी ने नैमिषारण्य में नैमिष दर्शन सेवा का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। वे बताते है कि यहां आने वाले भक्त सौ रुपये सेवा प्रदाता कंपनी को देकर नैमिष दर्शन सेवा का लाभ ले सकेंगे। नैमिष दर्शन सेवा के तहत यह बस पूरे नैमिष के मंदिरों का भ्रमण कराएगी। यह बस सेवा रोजाना में दो शिफ्टों में श्रद्धालुओं को मिलेगी। श्रद्धालु चक्रतीर्थ धाम, सूतगद्दी मंदिर, मां ललिता देवी मंदिर, मां काली पीठ मंदिर, चारधाम पहला आश्रम, गोपाल गौशाला, श्रीवेद व्यास आश्रम, देवगिरी श्री नारदानंद आश्रम, श्री बालाजी, राजघाट, श्रीसाई मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम जानकी मंदिर, श्री व्यास गद्दी पीठ, अयोध्याधाम का भ्रमण कर दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय मिलेगी सेवा
सुबह 8 से 1 बजे तक
दोपहर 2 से 7 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed