{"_id":"6925e9ddac223aa3d00ee387","slug":"people-took-to-the-streets-to-protest-against-illegal-mining-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144946-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अवैध खनन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम, चार वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अवैध खनन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम, चार वाहन सीज
Tue, 25 Nov 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
मिश्रिख। मिट्टी के अवैध खनन पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परसौली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों ने जिला खनन अधिकारी व स्थानीय जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने ले जाकर खड़ा करवाया। इसमें से एक ट्राॅली पर मिट्टी लदी थी।
परसौली के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से खनन हो रहा है। तेज रफ्तार में दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से हादसे भी हो रहे हैं। इन्हीं ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से खनन हो रहा है। मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली के कारण एक कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण बिफर गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रविवार को परसौली मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गौवऊपुर निवासी अनूप की मौत भी इन्हीं तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से हुई थी। परसौली निवासी सर्वेश भी पिछले दिनों चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान परसौली, गौवऊपुर व अन्य गांवों के मयंक तिवारी, प्रसून, छोटेलाल, प्रधान हरिशरन, मिश्रीलाल रामकुमार, आयुष, मधुकर, मोतीलाल, भैयालाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे।
ट्रैक्टर-ट्राॅली की पहचान करवाकर करेंगे कार्रवाई
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खाली ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर थी। उसे थाने लाया गया है। परसौली निवासी अनूप की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। इन्हीं में से एक ट्राॅली से दुर्घटना हुई थी। इसकी पहचान के लिए कल अनूप के परिजनों को बुलाया गया है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला खनन अधिकारी को भी हंगामे की जानकारी दे दी गई है।