{"_id":"61ddd04e09dbea41867dd516","slug":"people-stuck-in-jam-vehicles-crawling-sitapur-news-lko6130435200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे लोग, रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे लोग, रेंगकर चले वाहन
विज्ञापन
लालबाग चौराहे पर जाम में फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहन। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर में जाम की समस्या बेपटरी होती जा रही है। गुरुवार को अस्पताल चौराहा, जीआईसी, ट्रांसपोर्ट सहित लालबाग चौराहे पर जाम लगा रहा। करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। वाहन रेंगकर चले। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस जाम को कंट्रोल नहीं कर पा रही है।
शहर में मंगलवार को विभिन्न मार्गों पर जाम से लोग जूझते रहे। जाम के कारण लोग रास्ते बदलते रहे। सभी मार्गों में जाम की समस्या बनी रही। यातायात प्रभारी लालबाग चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई।
जिला अस्पताल चौराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास जाम में फंसे वाहन काफी देर तक रेंगते रहे। ई-रिक्शा भी जल्दी के चक्कर में गली कूचों से निकल रहे थे, जिससे जाम की समस्या और गहराती गई। लालबाग चौराहे पर सुबह के समय एक एंबुलेंस भी फंसी रही, जो काफी देर बाद निकल पाई। कई अन्य वाहन भी जाम के झाम में फंसे रहे।