फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People is getting effected due to summer

तेज धूप व उमस से लोग बेहाल

Sun, 30 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
People is getting effected due to summer
तपिश व उमस के तीखे तेवरों से रविवार को लोग बेहाल रहे। मौसम के सख्त मिजाज और 39 डिग्री पहुंचे पारे ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। पंखे व कूलर भी भीषण गर्मी से राहत देने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


बदन झुलसाने वाली तेज धूप को देखते हुए दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। लिहाजा, रविवार की छुट्टी लोगों ने घर में ही बिताई। जिसके कारण शहर की बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग बदन को कपड़े से लपेटकर व छाते के सहारे धूप से बचाव का जतन करते दिखे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह सूरज निकलते ही तपिश का अहसास कराने लगा। दिन चढ़ने के साथ तपिश लगातार बढ़ती रही। दोपहर को 5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं मुश्किलें और बढ़ाती रहीं। बदन झुलसा देने वाली गर्मी से बचने को लोगों ने रविवार की छुट्टी घर में ही बिताना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रहने से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सूरज ढलने के बाद लोग घरों से निकलकर रोजमर्रा के कामकाज निपटाते नजर आए। प्रचंड गर्मी का आलम यह रहा कि पंखे व कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं पहुंचा पाए।


दिन ढलने के बाद भी उमस बनी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed