{"_id":"60981e838ebc3ec19a59ebd4","slug":"people-in-the-panic-of-leopards-sitapur-news-lko5774850147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दहशत में रतजगा कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दहशत में रतजगा कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। क्षेत्र के भदेसर मजरा ढखवा गांव में घेराबंदी कर तीन ग्रामीणों पर हमला करने के बाद जंगल में छिपे तेंदुए का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं। बाहर टोलियां बनाकर लोग आ-जा रहे हैं। वन विभाग जंगल छोड़कर तेंदुआ के चले जाने की बात कह रहा है।
रामपुर मथुरा इलाके के भदेसर में गुरुवार सुबह नित्यक्रिया को गए लोगों ने तेंदुआ देखा था। गांव वालों के आने पर तेंदुआ जंगल में छिप गया था। घेराबंदी करने पर जंगल से निकलकर तेंदुए ने दो बार में हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद फिर से जंगल में छिप गया था। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम खाली हाथ पहुंची थी। घंटों तक तमाशबीन बने रहने के बाद रेंजर ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए अगले दिन पिंजड़ा मंगवाया था और बकरी भी बांध दी थी, लेकिन अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका है।
शनिवार को जहां वन विभाग तेंदुए के यहां से चले जाने की बात कह रहा था, वहीं ग्रामीणों का दावा था कि तेंदुए की गर्जना को उन लोगों ने सुना है, इससे गांव और आसपास के लोग दहशत में है। हालांकि, रविवार को भी वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अभी जंगल में ही छिपा है। वजह, कुछ लोगों ने शनिवार को उसे गुर्राने की आवाज सुनी थी। इसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घर के बाहर सोने से घबरा रहे ग्रामीण
बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों से लेकर युवा तक दहशत में हैं। गांव के लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। घर के बाहर गांव के लोग सो नहीं रहे है। दहशत की वजह से घर में ही सोते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रतजगा कर रहे हैं। नित्यक्रिया गांव से बाहर जाने पर लोग खौफ खाते हैं या फिर टोलियां बनाकर जा रहे हैं। महिलाएं भी झुंड में जा रही हैं। किसान खेतों की ओर भी झुंड बनाकर जाते हैं।
आज जेसीबी से होंगी कांबिंग
रेंजर बसंत सिंह की माने तो अब तेंदुआ जंगल में नहीं है। वह जंगल छोड़कर जा चुका है। तीन दिन से तेंदुआ भूख व प्यास के बगैर नहीं रह सकता है। अनुमान है कि दूसरी रात में ही जंगल छोड़कर जा चुका है। ग्रामीणों का डर दूर करने के लिए सोमवार को जेसीबी की सहायता से जंगल की काम्बिंग की जाएगी। अगर तेंदुआ छिपा होगा तो जरूर बाहर निकलेगा। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। उन्हें जागरूक कर अकेले बाहर नहीं जाने की अपील की जा रही है। वन विभाग की टीम पूरी तरह से सतर्क है।