फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People fed up with waterlogging created a jam

Sitapur News: जलभराव से आजिज लोगों ने लगाया जाम

Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
People fed up with waterlogging created a jam
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज में जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे आक्रोशित होकर मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को मुंशीगंज-बड़ागांव मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

ईओ ने जलभराव दूर करने का आश्वासन देकर लोगों को किसी तरह शांत कराया। मुंशीगंज में गैस गोदाम के पास करीब दो माह से जलभराव है। गंदे पानी के बीच से होकर लोग निकलने को मजबूर हो रहे हैं। एक माह पहले भी लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। उस समय नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह में समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद किसी ने हाल नहीं पूछा। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन

सड़क पर बांस-बल्ली डालकर जाम लगा दिया। इससे बड़ागांव की तरफ से आने व जाने वाले वाहनों की कतारें लग गईं। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद नगरपालिका की टीम व पुलिस ने पहुंचकर लोगों की समस्या जल्द निस्तारित करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि जल्द समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed