फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People bothered by cold wave

शीतलहर के प्रकोप से कंपकंपाए लोग

Sun, 17 Jan 2016 10:54 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
People bothered by cold wave
मौसम के तेवर रविवार को भी तल्ख रहे। शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। आधे दिन बदली व धुंध छाई रहने से लोग ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम पारा छह डिग्री पर टिका रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद धूप खिलने पर ठंड से कुछ राहत मिली। धूप खिली तो घरों में दुबके लोग बाहर निकले और रोजमर्रा के कामकाज निपटाए। छुट्टी होने के चलते मौसम खुलने पर दोपहर में लोगों ने बाजार जाकर खरीददारी की।
विज्ञापन


सांझ ढलते ही धुंध छा गई। बर्फीली हवा से लोग कंपकंपाने लगे। सर्दी का सितम देख लोग घरों में जा दुबके। जिससे रात आठ बजे के बाद शहर की सड़कें व बाजार सूने हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह घने कोहरे व बर्फीली हवा ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। दिन चढ़ने पर भी सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर नहीं निकले। जिससे ठंड का प्रकोप लगातार लोगों को कंपकंपाता रहा।

हालांकि दोपहर 12:20 बजे आसमान कुछ साफ  हुआ तो सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दोपहर एक बजे तक सूर्यदेव ने पूरी तरह अपनी आभा बिखेरनी शुरू कर दी। गुनगुनी धूप खिली तो ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

लोग घरों से बाहर निकले और रोजमर्रा के कामकाज निपटाए। सायं पांच बजे के बाद सर्दी ने फिर से तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शीतलहर चलने व कोहरा छाया देख लोगों ने घरों का रुख किया।


रात आठ बजे के बाद शहर के बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed