फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People angry when there is no electricity

बिजली न आने पर भड़के लोग

Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
People angry when there is no electricity
बिसवां में पॉवर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन करते लोगों को समझाते एसडीएम। -संवाद - फोटो : SITAPUR
बिसवां/सीतापुर। अघोषित बिजली कटौती से नाराज नगरवासियों ने बीती रात पावर हाउस का घेराव किया। कोई भी पावर कॉर्पोरेशन का कर्मचारी नहीं मिला। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। अनुपस्थिति कर्मचारियों को रजिस्टर पर गैरहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात बिजली कटौती से परेशान नगरवासी पावर हाउस का घेराव करने पहुंच गए। वहां कोई अधिकारी मौजूद न होने के कारण लोग भड़क गए। आक्रोशित लोग उपकेंद्र पर ही नारेबाजी करने लगे। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर उपखंड अधिकारी व जेई के न मिलने पर उप जिलाधिकारी भी नाराज दिखे। पावर हाउस में रोष दर्ज कराने वालों में विवेक पांडेय, अंशू रस्तोगी, दिवाकर वर्मा, रंजन श्रीवास्तव, पियूष शुक्ला, यश शर्मा, छंगा, प्रेमचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसर नहीं कर रहे है निवास
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के उदासीन रवैये से परेशान पूर्व सदस्य इस्पात मंत्रालय भारत सरकार आशीष गुप्ता ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा है। इसमें कहा गया है कि उपखंड अधिकारी व जेई की कार्यशैली आमजनमानस के प्रति अनुकूल नहीं है। इनका सरकारी नंबर कभी उपलब्ध नहीं रहता है। ये लोग शासनादेश के मुताबिक रात के समय बिसवां में प्रवास भी नहीं करते हैं। इन अधिकारियों की कार्यशैली से बिसवां के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed