{"_id":"5f5d07d98ebc3e57a673f300","slug":"pcs-exam-sitapur-news-lko539846588","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएसः अश्वनी व सुनील ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएसः अश्वनी व सुनील ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
सुनील कुमार
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2018 के एग्जाम में जिले के चार होनहारों ने अपना मेहनत का लोहा मनवाया है। परीक्षा पास करके जिले का मान बढ़ाया है। एआरटीओ ऑफिस में सीनियर एकाउंटेंट के पुत्र ने एसडीएम बनने का गौरव हासिल किया है। वही सरैंया इलाके के एक युवक ने पुलिस उपाधीक्षक की रैंक हासिल करके घर में खुशियां भर दी है।
एआरटीओ ऑफिस सीतापुर में सीनियर एकाउंटेंट अनूप कुमार पांडेय के पुत्र अश्वनी पांडेय ने पीसीएस परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। अश्वनी का एसडीएम पद पर चयन हुआ है। मूलरूप से लखीमपुर जनपद के रहने वाले अश्वनी इस समय अपर जिला जल लखनऊ में पेशकार हैं। अश्वनी का कहना है मेरी सफलता के पीछे बहुत बड़ा हाथ चाचा राजीव पांडेय का है। इनके मार्गदर्शन में ही मुझे यह गौरव हासिल हुआ है।
अश्वनी ने अपनी पूरी शिक्षा हिंदी माध्यम से की है। तहसील महमूदाबाद के सरैंया कादीपुर के रहने वाले सुनील कुमार का पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयन हुआ है। सुनील के पिता मूलचंद रेलवे में जिम्मेदारी निभाने के बाद 2011 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सुनील इस समय हिमाचल प्रदेश स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रवक्ता के पद पर कार्य कर रहे हैं। सुनील ने अपना कैरियर प्राइमरी के अध्यापक पद से शुरू किया था, उसके बाद प्रवक्ता अब डीएसपी बनकर जिले का मान बढ़ाया है। इनके चयन से घरवालों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

अश्वनी पांडेय- फोटो : SITAPUR
विज्ञापन