{"_id":"5f5bb0b48ebc3e21406ddfbb","slug":"pcs-exam-sitapur-news-lko539656421","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. प्रीति व गौरव ने पास की पीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. प्रीति व गौरव ने पास की पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
गौरव मिश्रा
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य प्रवर सम्मिलित परीक्षा 2018 (पीसीएस) के परिणाम में जिला सीतापुर के दो होनहारों का चयन हुआ है। एक सिधौली तहसील में लेखपाल व दूसरे शिक्षण संस्थान में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
महमूदाबाद कोतवाली के ग्राम रघवापुर निवासी गौरव मिश्रा इस समय सिधौली तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। गौरव का चयन जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर हुआ है। क्षेत्र के तमाम लोगों ने गौरव मिश्रा को बधाई दी है। गौरव के पिता श्रीकांत मिश्रा किसान व मां मीना कुमारी ग्रहणी है। गौरव का कहना है लेखपाल पद पर चयनित होने के बाद भी लगातार पढ़ाई जारी रखी। कभी काम का बोझ नहीं आने दिया। इसी की बदौलत यह मुकाम हासिल हुआ है। इसके पीछे माता पिता का विशेष सहयोग रहा है।
वहीं डॉ. प्रीति तिवारी विजयलक्ष्मी नगर में निवास करती हैं। इस समय शिक्षण संस्थान में इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति का चयन सीटीओ पद पर हुआ है। 2017 में पहली बार व दूसरी बार 2018 में एग्जाम दिया। दूसरी बार में सफलता हासिल हुई है। प्रीति का कहना है पहले डॉक्टर बनना चाहती थी। उसके बाद फैसला बदल दिया। पौधारोपण, गाना सुनना व पढ़ना बहुत पसंद है। मेरी आइडियल पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम है। प्रीति ने इस सफलता के पीछे पति प्रदीप, मां निर्मला तिवारी व पिता उमेश तिवारी को श्रेय दिया है।

प्रीती तिवारी- फोटो : SITAPUR
विज्ञापन