फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PCS exam

40 फीसदी ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा

Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
PCS exam
सीतापुर। पीसीएस और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वनाधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 36 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में 15443 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसके सापेक्ष 40 फीसद विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में किसी भी सेंटर नकलची के पकड़े जाने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

लोक सेवा चयन आयोग की परीक्षा के लिए सीतापुर जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। इस परीक्षा को लेकर सुबह से आवंटित परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने लगे थे। एडीएम ने बताया शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शहर व खैराबाद इलाके में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 व दूसरी पाली 2.30 से 4.30 के बीच आयोजित की गई। इसको लेकर शहर में सुबह से ही हलचल थी। परीक्षार्थी केंद्रों पर समय से पहले ही पहुंच गए। सबसे पहले अपना सीटिंग प्लान देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद केंद्र के अंदर प्रवेश किए। मेन गेट पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनकी तलाशी ली गई। उसके बाद कक्ष के अंदर भी तलाशी हुई। इस दौरान शहर में जहां रविवार के चलते हलचल दिखाई दी वहीं परीक्षा केंद्रों पर काफी भीड़भाड़ रही। इस परीक्षा के लिए 15443 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
इसके सापेक्ष 40 फीसद विद्यार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। एडीएम विनय पाठक ने बताया सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed