फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Payment of workers through fake attendance in Rampur Tikwa Para, investigation will be done

Sitapur News: रामपुर टिकवा पारा में फर्जी हाजिरी से मजदूरों का भुगतान, होगी जांच

Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Payment of workers through fake attendance in Rampur Tikwa Para, investigation will be done
सीतापुर। एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर टिकवा पारा के प्रधान नरपति ने उपायुक्त श्रम रोजगार से शिकायत की है। उनका आरोप है कि गोला रोड से गोधन के खेत तक मिट्टी पटाई के काम में जिन 11 मजदूरों ने काम किया उससे इतर रोजगार सेवक ने सोनू, सुमित, नरेश, निर्मल, सोनी, राम सहारे आनंद, कपिल, हरिप्रसाद, प्यारी आदि फर्जी मजदूरों के नाम मास्टर रोल भरकर धनराशि निकलवाकर दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन

एक अन्य आरोप लगाया कि डुबका तालाब से नेकराम के खेत तक मिट्टी पटाई के काम पर तकरीबन 27 फर्जी मजदूरों के नाम मास्टरोल पर भरकर मजदूरी खाते में भेजी गई। प्रधान ने आरोप लगाया है कि रोजगार सेवक का भाई कभी काम करने नहीं जाता है। उसके नाम पर भी हाजिरी लगाकर धनराशि निकाली गई है। बृजकिशोर के घर से बढ़हिन बाग तक मिट्टी पटाई कार्य पर 25 मजदूरों के नाम भरकर धनराशि निकलवाकर दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पुलिया से आब्दीपुर की सरहद तक मिट्टी पटाई कार्य पूर्व से लगे खड़ंजे के किनारे कराया गया है। जिस पर 20 हजार रुपये खर्च किया गया, शेष धनराशि निकालकर ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और अन्य जिम्मेदारों ने बंदरबांट कर ली। मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया है। बीडीओ एलिया प्रीति तिवारी ने बताया कि चार सदस्यीय जांच कमेटी इस प्रकरण की जांच कर रही है। रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed