फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pawan won by record votes in MLC elections

एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीते पवन

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pawan won by record votes in MLC elections
चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस में समर्थकों का अभिवादन करते एमएलसी पवन सिंह चौहान व भाजपा जिलाध्य? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। भाजपा के टिकट से एमएलसी का चुनाव लड़े बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने रिकॉर्ड 3753 मत पाकर जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव को महज 61 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जीत का सेहरा बंधते ही पवन सिंह का स्वागत करने वालों का तांता लग गया। विजय जुुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

पिछली बार एमएलसी का चुनाव निर्विरोध हुआ था। सपा से आनंद भदौरिया एमएलसी चुने गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने एमएलसी चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। भाजपा ने इस बार पवन सिंह चौहान को टिकट दिया था। सपा ने अरुणेश यादव को उतारा था। एक निर्दल प्रत्याशी भी मैदान में थे। 9 अप्रैल को मतदान के बाद तहसील सदर प्रांगण में एमएलसी चुनाव के लिए 20 बूथों पर डाले गए 3865 मतों की गणना 12 अप्रैल को होनी थी।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे स्ट्रांग रूम से शील्ड पोल्ड बैलैट बॉक्स कड़ी सुरक्षा के मध्य निकाले गए। उन्हें तहसील सभागार ले जाया गया। वहां चुनाव प्रेक्षक राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद, आरओ, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह की मौजूदगी में मतगणना पार्टियों द्वारा मतों की गणना सुबह सवा आठ बजे से प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण परिसर में पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने शांति व्यवस्था की कमान संभाली। कुल पड़े मतों में से भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान को 3753 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार यादव को मात्र 61 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अरुण कुमार को आठ मत प्राप्त हुए। 43 मत अवैध पाए गए। इस प्रकार पवन सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए।
उन्हें डीएम और प्रेक्षक ने विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। जैसे ही उनके विजय की सूचना बाहर पहुंची तहसील प्रांगण के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग बधाई देने के लिए इकट्ठा हो गए। ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंजने लगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जीत पीएम मोदी व सीएम योगी के सुधार व विकास कार्यक्रमों को जनता की स्वीकृति व समर्थन से प्राप्त हुई है। राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक सिधौली मनीष रावत, अवनेंद्र विक्रम सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
जिले में सुधरेगी शिक्षा और स्वास्थ्य की तस्वीर : पवन
पवन सिंह चौहान ने कहा कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे। पहला लक्ष्य विश्वविद्यालय स्थापित कराने का रहेगा। सभी घरों की बेटियां शिक्षित हो सकें, उन्हें संपूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सभी ब्लॉकों में इंटर व डिग्री कालेज खुलवाना भी प्राथमिकता में रहेगा। ऐसे आयोजन कराए जाएंगे, जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले। निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि सराकरी अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वरोजगार के लिए कारगर योजना बनाई जाएगी।

विजय जुलूस में दिखा जश्न का माहौल
जीत को सेहरा बंधने के बाद पवन सिंह चौहान के स्वागत में विजय जुलूस निकाला गया। सहयोगियों के साथ वह फूल मालाओं से सजे रथ पर सवार होकर निकले। पीछे बड़ी संख्या में वाहन चल रहे थे। शहर से निकले जुलूस का भाजपा दफ्तर, खैराबाद टोल प्याजा, कमलापुर, सिधौली, मनवा चौकी, अटरिया, इटौंजा टोल प्लॉजा, एसाआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स सहित अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed